भारत में निर्मित • HIPPO® — डेट्स डिस्क्स प्रा. लि. का पंजीकृत ट्रेडमार्क
डीलर और थोक पूछताछ का स्वागत है +91 98732 08282
Hippo हैरो डिस्क ब्लेड
होम/असली हिप्पो डिस्क
ब्रांड सुरक्षा

असली हिप्पो® डिस्क कैसे पहचानें

हैरो डिस्क में हिप्पो एक जाना-पहचाना नाम है, और जहाँ नाम होता है वहाँ नक़ल भी होती है। आपके सामने रखी डिस्क हमारी ग़ाज़ियाबाद फैक्ट्री से निकली है या नहीं — यह जाँचने में दस सेकंड लगते हैं।

चार जाँच

1. चेहरे पर मुहर

हर असली हिप्पो डिस्क फैक्ट्री से गोल हिप्पो मुहर की छाप के साथ निकलती है — हिप्पो का चिह्न, नाम अंग्रेज़ी, हिंदी, पंजाबी और उर्दू में, और घेरे पर Dates Discs। मुहर नहीं, तो हमारी नहीं।

2. पंजीकरण संख्या

HIPPO हमारा पंजीकृत ट्रेडमार्क है: पंजीकरण सं. 1870098, क्लास 7। यह सरकारी रिकॉर्ड है, कोई भी जाँच सकता है। बेचने वाले से नंबर पूछिए — असली सप्लायर को पता होगा।

3. फ़िनिश

असली हिप्पो डिस्क शॉट ब्लास्ट करके काली पेंट की जाती है, और उसकी खराद पर कटी चमकती धार पूरे घेरे में एक समान चलती है — दाँतों के अंदर तक। कटी-फटी, बिना खराद की सुस्त धार हमारा काम नहीं है।

4. कागज़

डेट्स डिस्क्स प्रा. लि. या अधिकृत डीलर का सही GST बिल, जिस पर साइज़ और मात्रा लिखी हो। उसी बिल से हम ज़रूरत पड़ने पर बैच को भट्ठी तक पीछे जाकर देख सकते हैं।

इन बातों पर रुककर सोचिए

कोई निशान ही नहीं

ढेर से निकालकर दी गई बिना निशान वाली डिस्क। जब किसी ने उस पर अपना नाम ही नहीं लिखा, तो पीछे खड़ा भी कोई नहीं है।

नाम लगभग हमारा-सा

हमारी डिस्क सिर्फ़ HIPPO नाम से बिकती है। नाम में कोई शब्द जुड़ा हो या कोई अक्षर बदला हो, तो वह दूसरा निर्माता है — दुकानदार चाहे कुछ भी कहे।

ऐसा दाम जो हो ही नहीं सकता

हार्डनिंग, टेम्परिंग और खराद की धार — तीनों में लागत आती है। बाज़ार से बहुत कम दाम वाली डिस्क में इनमें से कोई कदम छोड़ा गया है, और कौन-सा छोड़ा गया यह खेत में पता चलेगा।

“माल वही है, बिल नहीं मिलेगा”

हम बिना बिल के नहीं बेचते। बिल देने से इनकार अपने आप में जवाब है।

इससे नुक़सान हमारा नहीं, आपका होता है

नक़ली डिस्क सिर्फ़ बिना ब्रांड की डिस्क नहीं होती। कीमत लगभग हमेशा हीट ट्रीटमेंट में से काटी जाती है, क्योंकि वही एक कदम है जो ख़रीदार को दिखता नहीं। कम हार्ड की हुई डिस्क कुछ एकड़ में ही धार मोड़ देती है और काटना बंद कर देती है; और बिना टेम्पर की ज़्यादा कठोर डिस्क पहले पत्थर पर ही चटक जाती है। दोनों हालत में गैंग खुल जाती है, सीज़न रुकता है, और जो बचत दिखी थी वह कई गुना होकर चली जाती है।

हम हर लॉट का बैच रिकॉर्ड रखते हैं। असली हिप्पो डिस्क में दिक़्क़त आए तो हम भट्ठी और तारीख़ तक पीछे जाकर देख सकते हैं और उसका हल निकाल सकते हैं। बिना नाम वाली डिस्क के लिए यह कोई नहीं कर सकता।

किसी डिस्क पर शक है? व्हाट्सऐप पर फ़ोटो भेज दीजिए — ख़ास तौर पर उस तरफ़ की जहाँ मुहर होनी चाहिए। हम साफ़-साफ़ बता देंगे कि वह हमारी है या नहीं। कोई शुल्क नहीं, कोई शर्त नहीं।

डीलरों के लिए

अगर आप हमारे नाम से डिस्क बेच रहे हैं तो हम आपके साथ खड़े हैं: असली ब्रांडेड माल, बैच की ट्रेसिंग, और किसान के शिकायत लेकर लौटने पर सीधा जवाब। अगर आपके इलाके में कोई दूसरी डिस्क हिप्पो बताकर बेच रहा है तो हमें बताइए — नुक़सान जितना हमारा है, उतना ही आपका भी है।

अधिकृत हिप्पो डीलर बनिए →

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या HIPPO पंजीकृत ट्रेडमार्क है?

जी हाँ। HIPPO क्लास 7 में पंजीकरण सं. 1870098 पर डेट्स डिस्क्स लिमिटेड (अब डेट्स डिस्क्स प्रा. लि.) के नाम दर्ज है। इसमें कृषि मशीनें, कृषि डिस्क, ब्लेड, कटिंग एज, एंड बिट्स, ग्रेडर ब्लेड और रोटावेटर ब्लेड शामिल हैं। यह ट्रेडमार्क 1970 से प्रयोग में है।

दुकानदार ने मिलते-जुलते नाम की डिस्क दी — क्या वह आपकी है?

नहीं। हमारी डिस्क सिर्फ़ HIPPO नाम से बिकती है और हर डिस्क पर हमारी मुहर होती है। अगर नाम की वर्तनी अलग है, या डिस्क पर कोई मुहर ही नहीं है, तो वह डेट्स डिस्क्स प्रा. लि. की नहीं है — बेचने वाला चाहे जो कहे।

बिल में क्या होना चाहिए?

डेट्स डिस्क्स प्रा. लि. या हमारे अधिकृत डीलर का GST बिल, जिस पर साइज़ और मात्रा लिखी हो। बिल सँभालकर रखिए — शिकायत आने पर उसी से हम बैच तक पहुँच पाते हैं।

कैसे पता करें कि दुकान आपकी अधिकृत डीलर है?

दुकान का नाम और शहर व्हाट्सऐप पर भेज दीजिए — उसी कार्यदिवस में बता देंगे। इसमें कोई शुल्क नहीं है।

व्हाट्सऐप कॉल करें